रांची में देर रात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 15 से अधिक स्थानों पर हुई जांच

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: राजधानी रांची में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने सोमवार देर रात शहर के 15 से अधिक प्रमुख स्थानों पर विशेष अपराध-रोधी चेकिंग अभियान चलाया। सुजाता चौक, न्यू मार्केट चौक, खेलगांव, शहीद मैदान, चांदनी चौक और बिरसा चौक समेत कई महत्वपूर्ण इलाकों में पुलिस की टीमों ने वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न थानों की संयुक्त टीमों ने अभियान चलाते हुए असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी और रात के समय होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखी।

वहीं, सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) के नेतृत्व में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया गया। प्रमुख चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर वाहन चालकों की जांच कर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस ने आम नागरिकों से सुरक्षा जांच के दौरान सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल हेल्पलाइन नंबर 112 या नजदीकी थाना को देने की अपील की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *