झारखंड के IPS सुरेंद्र कुमार झा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर BSF में बने DIG, जारी हुई अधिसूचना

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड कैडर के 2010 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार झा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने के लिए राज्य सरकार ने विरमित कर दिया है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान पद का प्रभार छोड़ने की तिथि से ही सुरेंद्र कुमार झा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित माने जाएंगे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत उन्हें सीमा सुरक्षा बल (BSF) में उप महानिरीक्षक (DIG) के पद पर नियुक्त किया गया है।

सुरेंद्र कुमार झा झारखंड के तेज-तर्रार और अनुभवी आईपीएस अधिकारियों में गिने जाते हैं। अपने सेवा काल के दौरान उन्होंने राज्य में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

अब वे देश की सीमाओं की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे। बीएसएफ में डीआईजी के रूप में उनकी नियुक्ति को झारखंड पुलिस सेवा के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *