Ranchi: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। नई दरों के अनुसार पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हो गया है। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
फ्यूल प्राइस में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर सीधे आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ेगा, जिसका असर रोजमर्रा की जरूरतों और खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।
तेल कंपनियों द्वारा जारी नई कीमतें लागू हो चुकी हैं। महानगरों समेत कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गए हैं। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच ईंधन की कीमतों में इजाफा लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है।