उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा धांधली मामले में तीन आरोपियों को मिली जमानत

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi : उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को कोर्ट से राहत मिल गई है। रांची सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत ने शनिवार को सुनवाई के बाद तीनों आरोपियों की जमानत याचिका स्वीकार कर ली हैं।

जिन आरोपियों को बेल मिली है उनमें उत्तम कुमार, लफ़ाज खान और रमीज अंसारी शामिल हैं। तीनों आरोपियों की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें जमानत देने का आदेश दिया।

बताया गया कि उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली और पेपर लीक की साजिश को लेकर तमाड़ थाना में कांड संख्या 21/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

अब अदालत से जमानत मिलने के बाद तीनों आरोपियों को राहत मिली है। वहीं, पुलिस इस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *