उत्पाद सिपाही भर्ती घोटाला: 60 से अधिक आरोपियों की जमानत पर सुनवाई, केस डायरी तलब

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: रांची में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक और धांधली मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। इस केस में गिरफ्तार 60 से अधिक आरोपियों की जमानत याचिका पर सोमवार को रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई।

अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। साथ ही जमानत याचिकाओं पर विस्तृत सुनवाई के लिए 25 अप्रैल की अगली तिथि निर्धारित की गई है।

गौरतलब है कि रांची पुलिस ने बीते शनिवार को तमाड़ में छापेमारी कर परीक्षा में धांधली की साजिश रच रहे एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इस कार्रवाई में कुल 164 लोगों को हिरासत में लिया गया था।

जांच के दौरान गिरोह से जुड़े कई नाम सामने आए हैं, जिनमें अतुल वत्स, विकास कुमार, शेर सिंह, आशीष कुमार और योगेश प्रसाद शामिल हैं। साथ ही इस मामले में 7 महिलाओं की संलिप्तता की भी पुष्टि हुई है।

पूरे मामले को लेकर तमाड़ थाना में कांड संख्या 21/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *