कथारा कोलियरी में CBI का बड़ा एक्शन: 30 हजार की रिश्वत लेते मैनेजर और नेता रंगे हाथ गिरफ्तार

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Bokaro: झारखंड के बोकारो जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की धनबाद टीम ने सीसीएल के कथारा क्षेत्र में छापेमारी कर रिश्वतखोरी के मामले का खुलासा किया है।

CBI ने कथारा कोलियरी के कार्मिक प्रबंधक सुभाष चंद्र पासवान और उनके कथित बिचौलिए, नेता सह HMKP के क्षेत्रीय सचिव शमशुल हक को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

रिटायर कर्मचारी के पैसे के बदले मांगी गई रिश्वत

मामला कथारा कोलियरी से वर्ष 2024 में सेवानिवृत्त हुए कारू मांझी के बकाया भुगतान से जुड़ा है। उनके बेटे सुरेश किस्कू के अनुसार, रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली राशि लंबे समय से अटकी हुई थी, जिससे परिवार आर्थिक तंगी झेल रहा था।

आरोप है कि फाइल आगे बढ़ाने और भुगतान जारी करने के नाम पर प्रबंधक ने 30 हजार रुपये की मांग की थी, जिसमें शमशुल हक मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था।

CBI ने जाल बिछाकर दबोचा

पीड़ित की शिकायत पर केंद्रीय जांच ब्यूरो की धनबाद टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। एसपी डीएल मीणा के निर्देश और डीएसपी प्रियरंजन के नेतृत्व में गठित टीम ने सुरेश किस्कू को तय रकम के साथ भेजा।

जैसे ही कार्यालय में रिश्वत की राशि सौंपी गई, पहले से मौजूद CBI टीम ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद देर रात तक कार्यालय में तलाशी अभियान चला। दोनों आरोपियों को कथारा स्थित CCL गेस्ट हाउस ले जाकर पूछताछ की जा रही है।

यह कार्रवाई सीसीएल क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *