सरकारी अस्पतालों में मिलेगा स्पेशलिस्ट इलाज: 666 विशेषज्ञ डॉक्टरों की बहाली प्रक्रिया शुरू

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। वर्षों से सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे मरीजों को अब जल्द राहत मिलने वाली है। स्वास्थ्य विभाग ने 666 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है और इसके लिए झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) को अधियाचना भेज दी गई है।

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर कार्मिक विभाग ने 16 अप्रैल को आयोग को औपचारिक जिम्मेदारी सौंप दी। अब झारखंड लोक सेवा आयोग जल्द ही भर्ती विज्ञापन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। यह नियुक्ति प्रक्रिया “झारखंड राज्य गैर-शैक्षणिक विशेषज्ञ चिकित्सक नियमावली, 2015” के तहत पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी।

कितने पदों पर होगी बहाली?

नियमित पद: 506

बैकलॉग पद: 160

आम जनता को क्या होगा फायदा?

सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती से मरीजों को अब बेहतर और सस्ता इलाज मिल सकेगा। खासकर गरीब और ग्रामीण इलाकों के लोगों को अब छोटे-छोटे इलाज के लिए बड़े शहरों या निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

जिलों और प्रखंड स्तर पर विशेषज्ञ उपलब्ध होने से रेफरल सिस्टम पर भी लगाम लगेगी और मरीजों को समय पर इलाज मिल पाएगा। यह पहल राज्य के ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकती है।

झारखंड सरकार का यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने और आम लोगों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *