असम चुनाव में Hemant Soren की अपील—हर वोट बने अन्याय के खिलाफ आवाज

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

News Desk: Assam विधानसभा चुनाव के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने मतदाताओं से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदान केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि अपने अधिकार, सम्मान और भविष्य को तय करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

सीएम ने अपने संदेश में खासकर शोषित और वंचित वर्ग के लोगों से एकजुट होकर मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हर एक वोट धनबल, झूठ और अन्याय के खिलाफ मजबूत हथियार है, जो समाज में बराबरी और हिस्सेदारी सुनिश्चित करता है।

हेमंत सोरेन ने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील करते हुए भरोसा जताया कि जनता की एकजुटता से न्याय की जीत होगी। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक लड़ाई सफल होगी और इससे बेहतर भविष्य की नींव रखी जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *