महिला कोच में चढ़े धनबाद सांसद ढुलू महतो, तस्वीर वायरल होने पर मचा सियासी घमासान

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Dhanbad: धनबाद से भाजपा सांसद ढुलू महतो एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार मामला धनबाद से मुंबई के लिए शुरू की गई नई ट्रेन के उद्घाटन से जुड़ा है, जहां उनके महिला आरक्षित कोच में चढ़ने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल की रात करीब 11 बजे धनबाद रेलवे स्टेशन पर धनबाद-मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस के शुभारंभ का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सांसद ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इसके बाद अपने समर्थकों व सुरक्षा कर्मियों के साथ ट्रेन में सवार हो गए। उन्हें कतरास स्टेशन तक यात्रा करनी थी।

विवाद उस वक्त खड़ा हो गया जब यह सामने आया कि सांसद जिस कोच में चढ़े, वह महिलाओं के लिए आरक्षित था। इंजन के ठीक पीछे स्थित इस बोगी के गेट पर खड़े होकर उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिन पर लोग सवाल उठा रहे हैं।

कांग्रेस से जुड़े अशोक प्रकाश लाल ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उठाते हुए तंज कसा कि फोटो खिंचवाने की जल्दबाजी में सांसद यह तक भूल गए कि वे महिला कोच में हैं। उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भारतीय रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 162 के तहत इस मामले में कोई कार्रवाई करेंगे।

फिलहाल इस घटना को लेकर सियासत गरमा गई है और अब सबकी नजर रेल मंत्रालय की संभावित कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *