जल संकट से निपटने के लिए मंत्री का बड़ा कदम

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: झारखंड के महागामा विधानसभा क्षेत्र और आसपास के इलाकों में बढ़ती गर्मी के साथ गहराते जल संकट को लेकर ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। आम लोगों को पेयजल की समस्या से राहत दिलाने के लिए उन्होंने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मंत्री के निर्देश पर उनके कार्यालय की ओर से एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, ताकि जल संकट से जुड़ी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा सके। गर्मी के मौसम में हैंडपंप खराब होने और जलस्तर गिरने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है और कई बार उन्हें दूर-दराज से पानी लाना पड़ता है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंत्री ने स्पष्ट कहा है कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम करने का निर्देश दिया है, जिससे लोगों को पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए संघर्ष न करना पड़े।

जनता की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 8969392999 जारी किया गया है। इस नंबर पर कॉल या व्हाट्सऐप के जरिए शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। शिकायत मिलते ही उसे तुरंत दर्ज कर संबंधित तकनीकी टीम को मौके पर भेजा जाएगा।

साथ ही खराब हैंडपंपों की मरम्मत और पाइपलाइन से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से बनी रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *