महंगाई का करंट! झारखंड में बिजली दरों में 6.12% बढ़ोतरी, आम जनता पर डबल मार

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को अब महंगी बिजली का झटका लगा है। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने नई बिजली दरों की घोषणा कर दी है, जिसमें कुल मिलाकर 6.12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इस फैसले का असर राज्य के करीब 54 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।

नई दरों के अनुसार, घरेलू उपभोक्ताओं पर प्रति यूनिट करीब 55 पैसे तक का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। वहीं, वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए भी बिजली दरों में वृद्धि की गई है, जिससे कारोबार की लागत बढ़ने की संभावना है।

आयोग का कहना है कि बिजली उत्पादन और वितरण लागत में बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लिया गया है। हालांकि, उपभोक्ताओं पर बढ़ते आर्थिक दबाव को देखते हुए इस निर्णय की आलोचना भी शुरू हो गई है।

नई दरें जल्द ही लागू की जाएंगी, जिससे आम लोगों के मासिक बिजली बिल में बढ़ोतरी होना तय है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *