Bokaro: चास में आग का तांडव, सर्विस सेंटर के पास मची अफरा-तफरी

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

बोकारो: चास थाना क्षेत्र के महावीर चौक के समीप स्थित संध्या होंडा सर्विस सेंटर के पास अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देख आसपास के लोग दहशत में आ गए और कुछ देर के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सर्विस सेंटर के कर्मचारियों, मालिक और स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। संयुक्त प्रयास से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

इस घटना में हजारों रुपये की संपत्ति के नुकसान की बात सामने आ रही है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *