Jharkhand निकाय चुनाव: Ranchi में रौशनी, Mango में सुधा विजयी

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड के शहरी स्थानीय निकाय चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की सियासत को नई दिशा दी है। करीब आठ साल बाद हुए इस चुनाव में मतदाताओं ने कई जगह नए चेहरों पर भरोसा जताया है। 23 फरवरी को मतदान के बाद शुक्रवार सुबह से शुरू हुई मतगणना देर रात तक जारी रही। कुल 48 निकायों में से 37 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

राजधानी रांची नगर निगम में मेयर पद पर रौशनी खलखो ने जीत हासिल की। उन्हें 1,57,679 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी रमा खलखो को 1,47,301 वोट प्राप्त हुए। वहीं मानगो नगर निगम में सुधा गुप्ता ने जीत दर्ज कर मेयर पद अपने नाम किया।

अन्य प्रमुख नगर निगमों में गिरिडीह से प्रमिला मेहरा, चास से जमील अख्तर और हजारीबाग से अरविंद राणा विजयी रहे। नगर परिषद और नगर पंचायतों में भी कई नए प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। जुगसलाई में नौशीन खान, गढ़वा में आशीष कुमार सोनी, साहेबगंज में रामनाथ पासवान और गुमला में शकुंतला उरांव को जनता का समर्थन मिला।

नगर पंचायतों की बात करें तो बासुकीनाथ से वीणा देवी, कोडरमा से साजिद हुसैन लल्लू, छतरपुर से अरविंद गुप्ता, बुंडू से जितेंद्र उरांव और जामताड़ा से आशा गुप्ता विजयी घोषित किए गए हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 1309 टेबलों पर मतों की गिनती कराई गई। शेष निकायों के परिणाम भी जल्द घोषित होने की संभावना है। चुनावी नतीजों ने साफ संकेत दिया है कि मतदाता इस बार बदलाव के मूड में थे और स्थानीय स्तर पर नई नेतृत्व टीम को जिम्मेदारी सौंपी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *