राहुल हत्याकांड के बाद भड़का जनाक्रोश, पिठोरिया चौक जाम कर सड़क पर उतरे लोग

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

राँची: पिठोरिया थाना क्षेत्र में होटल कर्मी राहुल की हत्या के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। हत्या से नाराज स्थानीय लोगों ने पिठोरिया चौक को जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित प्रदर्शनकारी हत्याकांड में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं। प्रदर्शन के कारण पिठोरिया चौक पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है और सड़क पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। लोगों में हत्या को लेकर भारी नाराजगी है। प्रदर्शनकारियों ने साफ किया है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *