रांची में थाना प्रभारी से अभद्रता पर उबाल, पुलिसकर्मी काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी पर

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: राजधानी रांची में थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद के साथ कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में पुलिस महकमे में नाराजगी देखने को मिल रही है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन के आह्वान पर पुलिसकर्मियों ने 28 फरवरी से 2 मार्च तक काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करने का निर्णय लिया है।

बताया जा रहा है कि यह घटना झारखंड उच्च न्यायालय परिसर में हुई, जहां कुछ अधिवक्ताओं द्वारा थाना प्रभारी को घेरने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। पुलिस एसोसिएशन ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे एक महिला अधिकारी के प्रति अस्वीकार्य आचरण बताया है।

जानकारी के अनुसार, जब्त वाहन को छोड़ने के लिए दबाव बनाए जाने की बात सामने आई है। थाना प्रभारी द्वारा नियमों के तहत कार्रवाई किए जाने पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। एसोसिएशन ने संबंधित लोगों पर उचित कार्रवाई की मांग की है।

इधर, जिला प्रशासन ने सभी पक्षों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है, ताकि कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो। मामले को लेकर पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनाव की चर्चा भी तेज हो गई हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *