Ranchi: रांची पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत शनिवार देर रात जिलेभर में एक साथ छापेमारी अभियान चलाकर 100 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया। वहीं 150 से ज्यादा लंबित वारंटों का भी निष्पादन किया गया।
SSP राकेश रंजन के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई। लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चिन्हित ठिकानों पर दबिश दी।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।