लैंड स्कैम में फंसे IAS विनय चौबे को अभी नहीं राहत, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची/दिल्ली: चर्चित लैंड स्कैम मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे को फिलहाल राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान फैसला टल गया।

सुनवाई के दौरान चौबे के अधिवक्ता ने एसीबी के जवाब पर अपना पक्ष रखने के लिए समय की मांग की। अदालत ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए उन्हें एक सप्ताह का समय दे दिया और अगली सुनवाई की तारीख तय कर दी।

मामले की सुनवाई जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की खंडपीठ में हुई। इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट ने 6 जनवरी को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपील की।

बताया जाता है कि सेवायत भूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री से जुड़े इस मामले में एसीबी ने अगस्त 2025 में प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के बाद एजेंसी ने कांड संख्या 9/2025 के तहत चार्जशीट भी दाखिल कर दी है। अब इस मामले में अगली सुनवाई पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *