हजारीबाग में बड़ी कार्रवाई, योगेंद्र साव का घर गिराया गया

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में NTPC की चट्टी बरियातू कोल परियोजना के विस्तार को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। केरेडारी प्रखंड के जोरदाग झुमरी टांड़ स्थित पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव का घर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तोड़ दिया गया।

बताया जा रहा है कि संबंधित जमीन पहले से ही खनन परियोजना के लिए आवंटित थी। परियोजना विस्तार के तहत भवन हटाने की प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और अधिकारियों की तैनाती कर स्थिति को नियंत्रित रखा।

अधिकारियों के अनुसार, प्रभावित जमीन का मुआवजा पूर्व में ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत सरकारी कोष में जमा किया जा चुका था, जिसके बाद नियमानुसार यह कदम उठाया गया।

कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। हालांकि, प्रशासन की सतर्कता से स्थिति नियंत्रण में रही और कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की गई।

वहीं, इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। योगेंद्र साव की बेटी और बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं।

फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा बल तैनात हैं और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *