LPG Price Today: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में क्या है रेट

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची/नई दिल्ली: घरेलू रसोई गैस (LPG) के दाम में 15 मार्च तक कोई नया बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी नई दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत फिलहाल ₹913 पर बनी हुई है। हालांकि पिछले महीने इसकी कीमत करीब ₹853 थी, यानी लगभग ₹60 की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। पिछले एक साल में LPG की कीमतों में धीरे-धीरे लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे आम लोगों के खर्च पर असर पड़ा है।

प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर का रेट:

मुंबई – ₹912.50

कोलकाता – ₹939

नई दिल्ली – ₹913

चेन्नई – ₹928.50

अन्य शहरों में कीमत:

चंडीगढ़ – ₹862.50

भुवनेश्वर – ₹939

बेंगलुरु – ₹915.50

गुरुग्राम – ₹921.50

हैदराबाद – ₹965

जयपुर – ₹916.50

लखनऊ – ₹950.50

इन आंकड़ों के अनुसार हैदराबाद में LPG सबसे महंगा है, जबकि चंडीगढ़ में सबसे सस्ता है।

कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई शुरू:

सरकार ने बताया है कि कुछ राज्यों में कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई फिर शुरू कर दी गई है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुझाता शर्मा के अनुसार इससे होटल, रेस्टोरेंट और अन्य कारोबारियों को राहत मिलेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *