JPSC का बड़ा फैसला: कोर्ट में याचिका देने वाले अभ्यर्थियों के लिए फिर खुला आवेदन लिंक

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या-01/2026) को लेकर अहम सूचना जारी की है। यह सूचना खासतौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए है, जिन्होंने इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

हाईकोर्ट द्वारा 20 फरवरी को दायर विभिन्न याचिकाओं (W.P.(S) No. 1186/2026 एवं अन्य) पर दिए गए आदेश के अनुपालन में आयोग ने याचिकाकर्ता अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने का विशेष अवसर दिया है।

आयोग के अनुसार, संबंधित याचिकाकर्ता 7 मार्च से 11 मार्च 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए एक विशेष लिंक उपलब्ध कराया गया है, जो केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए मान्य होगा जो इन अदालती मामलों में याचिकाकर्ता हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई अन्य अभ्यर्थी इस विशेष लिंक के माध्यम से आवेदन करता है, तो उसका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

साथ ही, यदि याचिकाकर्ताओं को आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है, तो वे कार्यालय समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9431301636, 9431301419 और 8929883832 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *