झारखंड में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 1185 आरोपी पकड़े गए, दर्ज हुई FIR

The News Varta
2 Min Read
9.6 Nice Place
San Diego
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) द्वारा चलाए गए दो दिवसीय विशेष छापेमारी अभियान में कुल 1185 बिजली चोरों को पकड़ा गया है। निगम की ओर से इन सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अभियान के दौरान कुल 8359 परिसरों की जांच की गई। जांच में लगभग 17.09 लाख यूनिट बिजली चोरी का खुलासा हुआ है। इसके आधार पर 158.77 लाख रुपये की असेसमेंट राशि और 20.89 लाख रुपये की बकाया राशि जोड़कर कुल 1.79 करोड़ रुपये की वसूली योग्य राशि निर्धारित की गई है।

निगम ने स्पष्ट किया है कि सभी दोषियों से नियमानुसार वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।

रांची, हजारीबाग और जमशेदपुर सर्किल में अधिक मामले

सर्किलवार आंकड़ों के अनुसार,

  • रांची सर्किल में 1049 परिसरों की जांच हुई, 117 प्राथमिकी दर्ज की गईं और 23.16 लाख रुपये की राशि तय की गई।
  • हजारीबाग सर्किल में 500 छापेमारी में 141 मामले पकड़े गए और 22.68 लाख रुपये की राशि आंकी गई।
  • जमशेदपुर सर्किल में 847 परिसरों की जांच में 87 प्राथमिकी दर्ज हुईं और 21.09 लाख रुपये की वसूली तय की गई।

इसके अलावा साहिबगंज (105 एफआईआर), गिरिडीह (77 एफआईआर), चाईबासा (72 एफआईआर) और देवघर (75 एफआईआर) सर्किलों में भी बड़ी संख्या में बिजली चोरी के मामले सामने आए हैं।

जेबीवीएनएल ने आम लोगों से अपील की है कि बिजली चोरी की सूचना मोबाइल नंबर 94311-35515 पर दें। निगम ने यह भी भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

San Diego
Nice Place 9.6
Cleanliness 9.8
Location 9.5
Amenities 9.4
Dining 9.8
Service 10
Value for the Money 9
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *