जमशेदपुर: खामेनेई की मौत की खबर पर जमशेदपुर में उबाल, कैंडल मार्च और प्रदर्शन

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

जमशेदपुर: ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की तेहरान में कथित तौर पर अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हवाई हमले में मृत्यु की खबर सामने आने के बाद जमशेदपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। सोमवार को बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया। इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump और इजराइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu के पोस्टर जलाए गए।

समुदाय के लोगों ने कहा कि इस घटना से मुस्लिम समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। वक्ताओं ने मंच से कहा कि इस तरह की कार्रवाई से हालात और बिगड़ेंगे। कुछ लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “एक खामेनेई के जाने से विचार खत्म नहीं होगा।”

प्रदर्शन के बाद श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई और कैंडल मार्च निकालकर खामेनेई को याद किया गया। एहतियातन मौके पर पुलिस बल की तैनाती रही और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *