जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड का खुलासा: चोरी करते पकड़े जाने पर गार्ड की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में हुए हत्या और लूटकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से लूटी गई नकदी और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देव कुमार, विकास महली और आयुष कुमार के रूप में हुई है। ये सभी मंदिर के पास स्थित बस्ती के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मंदिर की दान पेटी से चोरी कर रहे थे, तभी वहां तैनात गार्ड बिरसा मुंडा ने उन्हें देख लिया। पहचान उजागर होने के डर से तीनों ने मिलकर गार्ड की बेरहमी से हत्या कर दी।

आरोपियों ने यह भी कबूल किया कि चोरी किए गए पैसों से उन्होंने नए कपड़े खरीदे थे।

क्या था मामला?

24 अप्रैल की रात अज्ञात अपराधियों ने मंदिर में तैनात गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या कर दी थी। इसके बाद उन्होंने दान पेटी तोड़कर उसमें रखी नकदी भी लूट ली थी। इस संबंध में धुर्वा थाना में मामला दर्ज किया गया था।

कैसे सुलझा केस?

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मंदिर के पास की बस्ती से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *