रांची: राजधानी रांची में लगातार हो रही बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। 26 सितंबर को रांची जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। प्रशासन के निर्देश के अनुसार KG से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई 26 सितंबर को नहीं होगी। यह आदेश सरकारी के साथ-साथ निजी और अन्य स्कूलों पर भी लागू रहेगा।
बारिश को देखते हुए लिया गया फैसला
मौसम विभाग की ओर से खराब मौसम और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव और आवागमन की परेशानी की स्थिति बन सकती है। ऐसे में बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
अभिभावकों के लिए जरूरी सूचना
26 सितंबर को विद्यार्थियों को स्कूल भेजने की जरूरत नहीं है। स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों से प्रशासन के निर्देश का पालन करने की अपील की गई है।