Ranchi: नगर निकाय चुनाव के तहत संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने लोकतंत्र में भागीदारी को नागरिकों का महत्वपूर्ण दायित्व बताया।
राज्यपाल ने कहा कि मतदान लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का आधार है और प्रत्येक नागरिक को स्वेच्छा से अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करें।
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधियों का चयन जरूरी है, जो क्षेत्र, शहर और प्रदेश के समग्र विकास के प्रति संवेदनशील, जिम्मेदार और प्रतिबद्ध हों। राज्यपाल की अपील के बीच मतदान केंद्र पर सुरक्षा और व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो।