रांची: राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को मोरहाबादी स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राज्यपाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार और उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री आवास पर लगातार लोगों के पहुंचने और दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।