रांची की सड़कों पर रफ्तार का तांडव, बेकाबू SUV ने 6 को कुचला, एक की मौत

Great design seamlessly integrates with the user experience, making the interaction smooth and intuitive. It's not just about aesthetics; it's about functionality and usability, ensuring users can achieve their goals effortlessly.

The News Varta
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित साउथ रेलवे कॉलोनी में बुधवार रात एक तेज रफ्तार बेकाबू एसयूवी ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में हिनू निवासी 40 वर्षीय धमेंद्र कुमार की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात करीब 10 बजे दुर्गा मंदिर के पास हुई।

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर रांची स्टेशन की ओर फरार हो गया। घायलों में रेलवे की टीटी अन्नपूर्णा नायडू (50), उनके पुत्र कुणाल नायडू (26), कृष्णापुरी चुटिया निवासी संदीप महतो (40), अमित सिंह (35) और प्रशांत गौरव शामिल हैं। अन्नपूर्णा और कुणाल का इलाज राज अस्पताल में चल रहा है, जबकि प्रशांत गौरव को गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

मृतक धमेंद्र कुमार मोबाइल टावर लगाने वाली कंपनी में कार्यरत थे। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) भेज दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साउथ रेलवे कॉलोनी में एक गृह प्रवेश कार्यक्रम से लौट रहे लोग पैदल रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डोरंडा की ओर से तेज रफ्तार काले रंग की एसयूवी आई और सड़क किनारे चल रहे लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोग दूर जा गिरे। धमेंद्र कुमार के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि यही एसयूवी आगे बढ़ते हुए स्कूटी सवार मां-बेटे को भी टक्कर मारकर फरार हो गई। अन्नपूर्णा नायडू ने बताया कि हादसा इतना अचानक हुआ कि संभलने का मौका ही नहीं मिला।

पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों और नेपाल हाउस की ओर जाने वाले मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फरार वाहन और चालक की तलाश जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *