रांची: राजधानी रांची की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग व पोस्टर लगाकर अपना प्रचार करने वाले डॉक्टरों और अस्पतालों के खिलाफ झारखंड स्टेट मेडिकल काउंसिल ने सख्त रुख अपनाया है। काउंसिल ने ऐसे आठ डॉक्टरों और अस्पतालों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
यह नोटिस काउंसिल के निबंधक सह सचिव डॉ. बिमलेश सिंह की ओर से जारी किया गया है। नोटिस में चिकित्सकीय आचार संहिता के प्रावधानों की जानकारी देते हुए कथित उल्लंघन को लेकर संबंधित डॉक्टरों और अस्पतालों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस कार्रवाई के बाद चिकित्सा जगत में हलचल तेज हो गई है। अब संबंधित पक्षों के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई तय हो सकती है।