रांची: एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हुंडरू तालाब में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि पलटू नाम का व्यक्ति तालाब में डूब गया है।घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। व्यक्ति की तलाश और उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए NDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। टीम तालाब में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। फिलहाल तालाब में डूबे व्यक्ति की तलाश जारी है। घटना के संबंध में पुलिस की ओर से आगे की जानकारी का इंतजार है।