रांची में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, 103 आवेदन मिले; 72 मामलों का तत्काल निपटारा

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर शुक्रवार को रांची जिले के विभिन्न थाना और ओपी में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने खुद मौजूद रहकर लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान की दिशा में तत्काल कार्रवाई की। कार्यक्रम के दौरान जिले के अलग-अलग थानों में करीब 103 शिकायतें और आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 72 मामलों का त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी दिन निपटारा कर दिया गया। सबसे ज्यादा नौ मामले कोतवाली थाना में पहुंचे।

जन शिकायत कार्यक्रम के दौरान कुछ संवेदनशील मामले भी पुलिस के सामने आए। ऐसे मामलों में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए छह प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अन्य मामलों की भी जांच जारी है। इधर, रांची पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से बरामद किए गए 53 गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को वापस सौंपे। लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए मोबाइल धारकों को संबंधित थानों में ही उनके मोबाइल वापस किए गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *