चतरा में ACB का बड़ा एक्शन, 10 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

चतरा: भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चतरा सदर अंचल क्षेत्र से एक राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कर्मचारी की पहचान सतीश कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, म्यूटेशन कराने के एवज में राजस्व कर्मचारी द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने मामले की जांच की और शिकायत की पुष्टि होने पर ट्रैप की कार्रवाई की।

योजना के तहत जैसे ही राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार ने 10 हजार रुपये रिश्वत की रकम ली, ACB की टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी कर्मचारी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

ACB की इस कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया। कार्रवाई को सरकारी कामकाज में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *