गुमला में हाथी ने वृद्ध को कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत का माहौल

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

गुमला: भरनो थाना क्षेत्र की मारासिली पंचायत स्थित महूगांव टंगरा टोली में बुधवार अहले सुबह हाथी के हमले में 65 वर्षीय वृद्ध ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान शनि उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, शनि उरांव सुबह शौच के लिए घर से कुछ दूरी पर स्थित झाड़ियों की ओर गए थे। इसी दौरान उनका सामना वहां पहले से मौजूद हाथी से हो गया। हाथी ने उन्हें अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के मुताबिक, भरनो प्रखंड के विभिन्न इलाकों में लगातार हाथियों की आवाजाही बनी हुई है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने, लोगों को सतर्क करने और आबादी वाले क्षेत्रों में हाथियों के प्रवेश को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। साथ ही मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा देने की भी मांग की गई है। वन विभाग और प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *