प्रोजेक्ट भवन में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की JSLPS और ‘पलाश’ की समीक्षा, ब्रांड को मजबूत बनाने पर जोर

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन में ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायतीराज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) और ‘पलाश’ ब्रांड से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और ‘पलाश’ को एक मजबूत एवं भरोसेमंद ब्रांड के रूप में विकसित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग को और बेहतर बनाया जाए, ताकि इन उत्पादों की पहुंच राज्य के साथ-साथ बड़े बाजारों तक सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि झारखंड की ग्रामीण महिलाओं के हुनर और मेहनत को उचित बाजार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। महिला स्वयं सहायता समूहों को केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि स्थायी उद्यम और आर्थिक सशक्तिकरण की मजबूत इकाई के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। बैठक में ‘पलाश’ ब्रांड की बाजार में पहचान मजबूत करने, उत्पादों की बिक्री बढ़ाने और उपभोक्ताओं तक बेहतर पहुंच बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई। इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार, JSLPS के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (CEO) अनन्य मित्तल समेत JSLPS के वरीय अधिकारी और संबंधित विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *