Ranchi: रांची के सुकुरहुटू, कांके स्थित हवेली बैंक्वेट हॉल में सोमवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, विधायक, जिला अध्यक्ष और पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए।
कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, दीपक प्रकाश, रविंद्र राय, महामंत्री मनोज सिंह सहित कई नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर संगठनात्मक स्तर पर चर्चा की गई और अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यशाला में पार्टी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अभियान की रूपरेखा और आगामी गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया।