NTPC विरोध केस: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बरी किए गए

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड के पूर्व कांग्रेस मंत्री और विधायक योगेंद्र साव को NTPC विरोध से जुड़े आपराधिक मामले में झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने निचली अदालतों के फैसले को पलटते हुए उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया है। यह मामला वर्ष 2010 में हजारीबाग में NTPC परियोजना कार्यालय के उद्घाटन के दौरान हुए विरोध-प्रदर्शन से जुड़ा है। अभियोजन पक्ष ने योगेंद्र साव पर मारपीट, रास्ता रोकने, गाली-गलौज और सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने जैसे आरोप लगाए थे। मामले में ट्रायल कोर्ट और अपीलीय अदालत ने योगेंद्र साव को दोषी करार दिया था। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में आपराधिक पुनरीक्षण याचिका दाखिल कर निचली अदालतों के फैसले को चुनौती दी।हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि योगेंद्र साव की पहचान तो कई गवाहों ने की, लेकिन किसी भी गवाह ने उनके खिलाफ कोई स्पष्ट प्रत्यक्ष कृत्य नहीं बताया। अदालत ने यह भी पाया कि उनके द्वारा भीड़ को उकसाने या किसी व्यक्ति के साथ मारपीट करने का विशिष्ट प्रमाण नहीं है।हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और अपीलीय अदालत के निष्कर्षों को साक्ष्यों के अनुरूप नहीं माना और दोनों फैसलों को रद्द करते हुए योगेंद्र साव को बरी कर दिया। चूंकि वह पहले से जमानत पर थे, इसलिए अदालत ने उन्हें जमानत बांड की जिम्मेदारियों से भी मुक्त कर दिया। योगेंद्र साव के लिए यह फैसला बड़ी कानूनी राहत माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *