JPSC-JSSC आंदोलन: छात्रों से मिले सुदेश महतो, बोले- हर कदम पर आजसू साथ

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों से आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने मंगलवार को मुलाकात की। सुदेश महतो जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे और आंदोलनरत छात्रों से बातचीत कर उनका हाल जाना।

इस दौरान उन्होंने छात्रों की मांगों और आंदोलन के दौरान सामने आई समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उनके अधिकार और भविष्य से जुड़े इस संघर्ष में आजसू पार्टी उनके साथ खड़ी है। सुदेश महतो ने कहा कि जब तक छात्रों का संघर्ष जारी रहेगा, आजसू उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। गौरतलब है कि JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें कई छात्रों के घायल होने की बात सामने आई थी। इसके बाद मंगलवार को भी छात्रों का आंदोलन जारी रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *