रांची कोर्ट में 10 अगस्त से खुलेगा कामकाज, SDO-एक्जीक्यूटिव कोर्ट पर बहिष्कार बरकरार

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: रांची जिला बार एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी ने आंदोलन के बीच बड़ा फैसला लिया है। 10 अगस्त, सोमवार से रांची व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता दोबारा नियमित न्यायिक कार्य शुरू करेंगे। इसको लेकर एसोसिएशन ने सभी वकीलों के लिए आवश्यक सूचना जारी कर दी है। हालांकि, बार एसोसिएशन ने साफ कर दिया है कि SDO और एक्जीक्यूटिव कोर्ट को लेकर रुख में कोई नरमी नहीं आई है। इन अदालतों के कामकाज के बहिष्कार का फैसला अगले आदेश तक जारी रहेगा। यानी नियमित अदालतों में वकील काम करेंगे, लेकिन SDO और एक्जीक्यूटिव कोर्ट में उनका बहिष्कार बरकरार रहेगा। सोमवार से वकीलों और वादकारियों को राहत देते हुए पुराने और नए दोनों बार भवनों के सभी काउंटर भी खोल दिए जाएंगे। यहां केस से जुड़े दस्तावेज, आवेदन और अन्य जरूरी न्यायिक प्रक्रियाओं का काम सामान्य रूप से किया जा सकेगा। एडहॉक कमेटी के सदस्य संजय विद्रोही ने कहा कि न्यायिक कार्य बहाल होने का मतलब यह नहीं है कि एसोसिएशन के पुराने फैसले खत्म हो गए हैं। आमसभा और एसोसिएशन द्वारा पूर्व में लिए गए सभी निर्णय पहले की तरह प्रभावी रहेंगे। एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं से पूरी एकजुटता और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। साफ है कि सिविल कोर्ट में कामकाज पटरी पर लौटेगा, लेकिन SDO और एक्जीक्यूटिव कोर्ट को लेकर बार का विरोध अभी खत्म नहीं हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *