JPSC Main Exam 2026: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा की तिथि बदली, अब 21 से 23 जुलाई तक होगी परीक्षा

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा और बैकलॉग मुख्य परीक्षा की तिथियों में संशोधन किया है। आयोग की ओर से जारी नए कार्यक्रम के अनुसार अब परीक्षा 21, 22 और 23 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 18, 19 और 20 जुलाई को प्रस्तावित थी।

JSSC परीक्षा से टकराव के कारण लिया गया फैसला

आयोग के अनुसार, पहले निर्धारित तिथियों पर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा भी प्रस्तावित थी। दोनों परीक्षाओं की तारीखें एक होने से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के सामने असमंजस की स्थिति बन सकती थी। इसे देखते हुए JPSC ने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करने का निर्णय लिया।

वेबसाइट पर देखें नया परीक्षा कार्यक्रम

JPSC ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संशोधित परीक्षा कार्यक्रम और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी प्राप्त करें। साथ ही नई तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखें। आयोग ने परीक्षा के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *