इलाज के लिए विदेश यात्रा की मंजूरी, मधु सिंह का पासपोर्ट जारी करने का आदेश

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी पूर्व मंत्री कमलेश सिंह की पत्नी मधु सिंह को अदालत से राहत मिली है। रांची स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत ने उन्हें इलाज के लिए अमेरिका जाने की अनुमति देते हुए पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दिया है।

मधु सिंह ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अदालत में आवेदन दाखिल किया था। उन्होंने विदेश में उपचार कराने के लिए पासपोर्ट वापस देने की मांग की थी। मामले पर सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया।

उल्लेखनीय है कि कमलेश सिंह और उनकी पत्नी मधु सिंह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में वर्ष 2018 में आरोप तय किए जा चुके हैं। जांच एजेंसी ने परिवार पर करीब 5.83 करोड़ रुपये के धन शोधन का आरोप लगाया है।

इस केस में कमलेश सिंह के बेटे सूर्य सोनल सिंह, बेटी अंकिता सिंह और दामाद नरेंद्र मोहन सिंह भी आरोपी हैं। विशेष अदालत द्वारा उनकी डिस्चार्ज याचिका खारिज किए जाने के बाद तीनों ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। फिलहाल हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ आगे की अदालती कार्रवाई पर रोक लगा रखी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *