रांची जनता दरबार में उमड़ी लोगों की भीड़, जमीन-पेंशन से लेकर राजस्व मामलों तक की शिकायतें सुनी गईं

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: Ranchi स्थित समाहरणालय परिसर में सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों और ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। इस दौरान जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने, सड़क-पानी, पेंशन और राजस्व संबंधी मामलों को लेकर लोगों ने आवेदन सौंपे।

जनता दरबार में उपायुक्त ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि गंभीर मामलों को जांच और आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।

इस दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंडों के BDO और CO अधिकारियों को जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ शिकायतें सुनते हुए तय समय सीमा में उनका निष्पादन सुनिश्चित करना चाहिए।

उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। जनता दरबार के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आम जनता को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *