बोकारो लापता युवती केस में DNA रिपोर्ट का इंतजार, हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 8 जून को

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: बोकारो की लापता युवती मामले में दायर हेबियस कॉर्पस याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायाधीश संजय प्रसाद की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए अगली तारीख 8 जून निर्धारित की है.

सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया Prashant Pallav ने अदालत को बताया कि 7 मई को युवती के माता-पिता के डीएनए सैंपल और बरामद कंकाल की हड्डियों के नमूने कोलकाता स्थित CFSL भेजे जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने में अभी लगभग 15 दिन और लग सकते हैं, क्योंकि बरामद हड्डियों की स्थिति अलग-अलग पाई गई है.

मामला Pindrajora Police Station क्षेत्र का है, जहां 18 वर्षीय युवती 31 जुलाई 2025 से लापता है. युवती की मां रेखा देवी ने अपनी बेटी की तलाश के लिए हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल की है.

जांच के दौरान पुलिस को एक कंकाल बरामद हुआ था, जिसे पुलिस लापता युवती का मान रही है. हालांकि, परिजनों की ओर से पेश अधिवक्ता विनसेंट रोहित मार्की और शांतनु गुप्ता ने अदालत में दावा किया कि बरामद कंकाल उनकी बेटी का नहीं है. इसी विवाद को स्पष्ट करने के लिए डीएनए जांच कराई जा रही है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *