West Bengal सरकार का सख्त आदेश: सरकारी फाइलें बाहर ले जाने और कॉपी करने पर पूरी तरह प्रतिबंध

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Kolkata: पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी दफ्तरों में संवेदनशील फाइलों और दस्तावेजों की सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अब कोई भी महत्वपूर्ण फाइल या दस्तावेज कार्यालय परिसर से बाहर नहीं ले जाया जा सकेगा। इसके साथ ही फाइलों को नुकसान पहुंचाने या बिना अनुमति उनकी कॉपी तैयार करने पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

सरकार ने सभी विभागीय सचिवों और कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि कोई भी दस्तावेज अपनी निर्धारित जगह से न हटे और उसकी सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो।

डिजिटल कॉपी पर भी सख्ती

नए निर्देश के तहत किसी भी सरकारी दस्तावेज की स्कैनिंग या फोटोकॉपी बिना पूर्व अनुमति के करना प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही, हर फाइल और दस्तावेज का सही रिकॉर्ड रखने का आदेश दिया गया है।

यदि किसी स्तर पर नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित विभाग के प्रमुख और सचिव को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराया जाएगा और उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *