झरिया में बेखौफ कोयला चोर: एएसआई और पत्नी पर हमला, पुलिस महकमे में हड़कंप

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Dhanbad: धनबाद के झरिया इलाके में कोयला चोरी करने वाले गिरोहों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना केंदुआडीह थाना क्षेत्र के शिमलाबहाल स्थित कुमार मंगलम स्टेडियम के पास रविवार को सामने आई, जिसने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, ऐना कोलियरी से बीएनआर तक कोयले की ढुलाई चल रही थी। इसी दौरान सक्रिय कोयला चोरों ने हाईवा वाहनों को जबरन रोककर खुलेआम कोयला उतारना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद क्राइम स्पेशल ब्रांच के एएसआई अनुज कुमार ने जब इस अवैध काम का विरोध किया, तो हालात अचानक बिगड़ गए।

बताया जा रहा है कि चोरों ने एएसआई अनुज कुमार पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान उनकी पत्नी काजल कुमारी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और उनके साथ भी हाथापाई की।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही क्राइम स्पेशल ब्रांच और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *