बुंडू NH-33 पर बड़ा हादसा टला, कंटेनर खाई में गिरा

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: रांची-टाटा मार्ग (NH-33) पर बुंडू थाना क्षेत्र के बासीदा मोड़ के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। कोलकाता से रांची की ओर जा रहा फ्लिपकार्ट का कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पीछे से आ रहे एक ट्रक ने कंटेनर को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। हालांकि समय रहते चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को संभाला, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

अगर कंटेनर सड़क पर ही पलटता या अनियंत्रित रहता, तो कई छोटे-बड़े वाहन इसकी चपेट में आ सकते थे। चालक की सतर्कता से न सिर्फ उसकी जान बची, बल्कि अन्य वाहन चालकों को भी सुरक्षित रखा जा सका।

घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *