Hazaribagh: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) आज 4 अप्रैल को अपना 47वां स्थापना दिवस हजारीबाग के जिला स्कूल मैदान में मनाने जा रहा है। इसको लेकर पार्टी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
दोपहर करीब 12 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री एवं झामुमो सुप्रीमो हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ पार्टी के कई मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।
आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम में करीब 15 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है। इस दौरान पार्टी अपने बीते एक साल के कार्यों का रिपोर्ट पेश करेगी और संगठन के विस्तार के साथ-साथ आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम स्थल पर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। इस आयोजन को लेकर हजारीबाग समेत आसपास के इलाकों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।