ईमेल से मिली बम धमकी के बाद अलर्ट पर साहिबगंज कोर्ट, खाली कराया गया परिसर

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: साहिबगंज सिविल कोर्ट में गुरुवार को एक धमकी भरे ईमेल के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ईमेल में कोर्ट को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने बिना देर किए पूरे परिसर को खाली कराने का फैसला लिया।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोर्ट में मौजूद न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता और कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। इसके साथ ही कोर्ट परिसर को चारों तरफ से घेरकर आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार सिंह समेत कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई, जिससे पूरा इलाका सुरक्षा छावनी में बदल गया।

एहतियातन बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमों को भी जांच के लिए बुलाया गया। टीमों ने अत्याधुनिक उपकरणों के साथ पूरे परिसर की गहन तलाशी ली, लेकिन प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।

फिलहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और उसके स्रोत तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *