झारखंड में बदली रामनवमी छुट्टी की तारीख, अब 27 मार्च को रहेगा अवकाश

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड सरकार ने रामनवमी के मौके पर घोषित अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा जारी ताज़ा अधिसूचना के अनुसार, अब राज्य में सार्वजनिक अवकाश 26 मार्च की जगह 27 मार्च (शुक्रवार) को रहेगा।

पहले सरकार ने अधिसूचना संख्या-7244 के तहत 26 मार्च (गुरुवार) को रामनवमी की छुट्टी घोषित की थी। हालांकि, बाद में पंचांगों और अन्य स्रोतों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च को मनाई जाएगी, जिसके बाद सरकार ने तिथि में संशोधन किया।

नई व्यवस्था के तहत 26 मार्च को सभी सरकारी कार्यालय और संस्थान सामान्य रूप से खुले रहेंगे, जबकि 27 मार्च को पूरे राज्य में रामनवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश लागू रहेगा। यह आदेश राज्य के सभी सरकारी दफ्तरों पर प्रभावी होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *