ईद-उल-फितर पर हज़ारीबाग़ में उमड़ी आस्था—नमाज़ के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

हज़ारीबाग़: पवित्र माह रमजान के समापन के साथ ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को हज़ारीबाग़ सहित पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। सुबह होते ही शहर के मुस्लिम इलाकों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज़ अदा की। जामा मस्जिद हज़ारीबाग़ में सुबह 8 बजे पहली जमात अदा की गई, जबकि अन्य मस्जिदों में भी निर्धारित समय पर नमाज़ संपन्न हुई। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी और आपसी भाईचारे का संदेश फैलाया।

ईद के मौके पर लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा—कुर्ता-पायजामा, शेरवानी, पठानी और खान सूट पहनकर नमाज़ में भाग लिया। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला, जिनकी खुशियां और चहल-पहल ने पूरे शहर को त्योहार के रंग में रंग दिया।

त्योहार के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और आरएएफ की तैनाती की गई, वहीं ड्रोन के जरिए निगरानी कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा गया।

सामाजिक कार्यकर्ता इरफ़ान अहमद उर्फ काजू ने कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक है, जो समाज में शांति और सौहार्द को मजबूत करता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *