रांची: आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से राज्य में मौसम को लेकर तात्कालिक चेतावनी जारी की गई है। विभाग के अनुसार, आने वाले 3 घंटों में झारखंड के कई हिस्सों में मौसम अचानक करवट ले सकता है।
जारी अलर्ट के मुताबिक, बोकारो, धनबाद, दुमका, खूंटी, पाकुड़ और रांची के कुछ इलाकों में हल्की गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।
विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। खासकर खुले स्थानों पर खड़े रहने से बचने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने तथा बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
इसके साथ ही प्रशासन ने सभी संबंधित जिलों के अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया है।