चतरा में SSB जवान की मौत से सनसनी, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

चतरा: झारखंड के चतरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना सिमरिया थाना क्षेत्र के शिला पिकेट कैंप की है, जहां मंगलवार देर रात अचानक गोली चलने की आवाज से पूरे कैंप में हड़कंप मच गया।

सूचना के अनुसार, कैंप में मौजूद जवान अपनी ड्यूटी और विश्राम में लगे हुए थे। तभी अचानक फायरिंग की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब साथी जवान मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि जवान प्रह्लाद सिंह गंभीर रूप से घायल अवस्था में जमीन पर पड़े हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उन्होंने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी थी।

मृतक प्रह्लाद सिंह SSB की 35वीं बटालियन में तैनात थे और झारखंड के देवघर जिले के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही चतरा के एसपी सुमित कुमार अग्रवाल समेत SSB के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है। साथ ही परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। घटनास्थल से सर्विस राइफल जब्त कर ली गई है और कैंप में तैनात अन्य जवानों से पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि जवान ने यह कदम किन कारणों से उठाया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *